07सीटीके47...ओमेक्स सिटी में पौधारोपण करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व अधिकारी। स्रोत: स्वास
रोहतक। शनिवार को ओमेक्स सिटी में अभियान के तहत 25 पौधे लगाए गए। लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लार्वा विरोधी गतिविधि चलाईं।
सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य पर भी लोग कम ध्यान दे रहे हैं। हम पर्यावरण का ध्यान रखें। उप सिविल सर्जन डॉ. राजबीर सभरवाल ने कहा कि यहां लगाए गए पौधों के रखरखाव का जिम्मा खुद लेता हूं।
डॉ. सत्यवान ने बताया कि ओमेक्स सिटी के पांच घरों में लार्वा पाया गया। सभी को नोटिस देते हुए जानकारी दी कि 72 घंटे बाद दोबारा से लार्वा पाया गया तो चालान करवा दिया जाएगा। टीम का मार्गदर्शन सुपरवाइजर नरेंद्र नरवाल, बसंत शर्मा और विजय हुड्डा कर रहे थे। स्वास्थ्य कार्यकर्ता अनिल मलिक, मुकेश नैनकवाल, विनयपाल मलिक के साथ 35 डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर अभियान में शामिल रहे। इस मौके पर नरेंद्र नरवाल, बसंत शर्मा, विजय हुड्डा, अनिल मलिक, मुकेश नैनकवाल, विनय पाल मलिक, दिलबाग, सावन, सुमित, कुलदीप, अनिल शर्मा व अन्य मौजूद रहे।