रोहतक। लालनाथ हिंदू महाविद्यालय के हिंदी विभाग की ओर से विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसका विषय हिंदी भाषा में रोजगार के अवसर रहा। डॉ. सुमन रानी ने कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य वक्ता डॉ. विपिन गुप्ता ने कहा कि हिंदी भारत की एकता और विविधता की प्रतीक है। यह भाषा देशभक्ति, संस्कृति और समृद्धि का प्रतीक है। विभागाध्यक्ष डॉ. अंजू देशवाल, डॉ. गीता देवी, किरण देवी, डॉ. सीमा रानी समेत प्राध्यापक व विद्यार्थी मौजूद रहे। ब्यूरो