फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: धोखाधड़ी से जमीन नाम कराई, एफआईआर

Wed, 17 Jun 2026 10:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने धोखाधड़ी से जमीन नाम कराने के मामले में गोहाना निवासी सुरेंद्र बजाड व राजवंती बजाड के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को दी शिकायत में शहर के सेक्टर-1 निवासी पूनम ने कहा कि मां संतरा देवी की वसीयत नाम कराने के लिए 11 दिसंबर 2025 को सुरेंद्र बजाड राई की तहसील में ले गया। वहां सुरेंद्र बजाड ने मां के अंगूठे अलग-अलग दस्तावेजों पर लगवा लिए। जब तहसील में फोटो के समय आरोपी से पूछा तो उन्होंने कहा कि वसीयत में केवल गवाहों के ही फोटो होते है। सुरेंद्र बजाड ने कहा कि मां ने जमीन पत्नी के नाम कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें