रोहतक। पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में लाखनमाजरा के युवक संदीप को सुनारिया जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। उससे वारदात के बारे में पूछताछ की जा रही है।
लाखनमाजरा थाना प्रभारी ने बताया कि 9 अक्तूबर को लाखनमाजरा में गोली चली थी, जिसमें गांव के युवक रितेश ने केस दर्ज कराया था। जांच में पता चला कि रितेश, आर्यन, सोहन उर्फ भांजा व संदीप केस में नामजद रहे हैं। रितेश, आर्यन व सोहन फिलहाल जमानत पर आए हुए हैं, जबकि संदीप करनाल जेल में बंद है। रितेश व संदीप के बीच कई बार कहासुनी हो चुकी है। इसी बात की रंजिश रखते आरोपी संदीप के कहने पर आर्यन, सोहन उर्फ भांज व जोगेन्द्र उर्फ काला ने रितेश पर जानलेवा हमला किया था। जांच में पुलिस को पता चला है कि संदीप का आपराधिक रिकाॅर्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास, अवैध हथियार व अन्य धाराओं के तहत 19 मामले दर्ज हैं।