रोहतक।लाखनमाजरा में गोहाना रोड स्थित खेल मैदान में शनिवार को हुई राज्यस्तरीय अंडर 14 बास्केटबॉल प्रतियोगिता लाखन माजरा ने जीत ली। कांटे के फाइनल मुकाबले में मानसा (पंजाब) को तीन अंक से पराजित किया। प्रतियोगिता में किलोई, छारा समेत प्रदेश की 14 टीमों ने भाग लिया व दो टीम पंजाब से भी पहुंची।
युवा स्पोर्ट्स क्लब की ओर से लाखन माजरा में तीसरी राज्य अंडर 14 बास्केटबॉल बस स्टैंड के पास स्थित खेल ग्राउंड में आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन गांव के प्रबुद्ध लोगों ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देकर किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहस। मानसा पंजाब और लाखन माजरा के बीच हुए मैच में कांटे की टक्कर रही। अंत में आयोजित टीम 64 के मुकाबले 67 अंक से विजयी रही। विजेता टीम को 21000 व उपविजेता को 11000 और ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के शानदार आयोजन के लिए मोहित कोच, सीनियर कोच दादा कप्तान, जगन, अशोक, तकदीर, नरेंद्र, सुमित और ऑफिशियल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मास्टर गुलाब सिंह, संजय दहिया, मोनू हुड्डा, सुनील उर्फ सिन्हा, कोच भूपेश, बलबीर समेत कई राजनीतिक व सामाजिक लोग उपस्थित रहे।