महम। पूर्व विधानसभा भाजपा प्रत्याशी अजीत अहलावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत की खुशी में लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में सुखबीर गोयत, जस्सू नाई, कृष्ण पवार, नन्हा प्रधान, दयानंद नैन, गुरनाम शुगर मिल, मंगल ढाका, मंगत वडाली, नरेश चेयरमैन, जय भगवान दास, कृष्ण पांचाल, दयानंद आर्य सहित भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। अजीत ने कहा कि बंगाल की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर मुहर लगाई है। कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम और भारत माता की जय के नारे लगाकर खुशी का इजहार किया। संवाद