रोहतक। मजदूर विरोधी नीतियों, तानाशाही और फूटपरस्ती के खिलाफ सीटू के आह्वान पर परियोजनाकर्मी, मनरेगा मजदूर, निर्माण कामगार, ग्रामीण सफाई कर्मचारी, ग्रामीण चौकीदार, औद्योगिक श्रमिक, वाहन चालकों समेत हजारों मजदूर 16 फरवरी को हड़ताल कर देशव्यापी प्रतिरोध में शामिल होंगे। यह निर्णय शुक्रवार को स्थानीय सुखपुरा चौक स्थित प्रभात भवन में आयोजित सीटू रोहतक की जिलास्तरीय आम सभा में लिया गया। आम सभा की अध्यक्षता जिला प्रधान कमलेश लाहली ने की। इस दौरान सतबीर सिंह, कॉमरेड विनोद, कमलेश लाहली, धर्मबीर हुड्डा, संजीव सिंह, अनीता, प्रकाशचंद्र और बबीता ने भी संबोधित किया। ब्यूरो