फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कुरुक्षेत्र के लड़कों ने सिरसा और जींद की बेटियों ने फतेहाबाद को हराया

Sun, 10 May 2026 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
45-किलोई के शिव कुमार मेमोरियल स्टेडियम में राज्य जूनियर बास्केटबॉल मैच में में हिस्सा लेती टीम
विज्ञापन
रोहतक। 58वीं बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शनिवार को शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री के ओएसडी गजेंद्र फौगाट ने खिलाड़ियों को खेल भावना से उत्साहित होने के टिप्स दिए। बास्केटबॉल प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र के लड़कों ने सिरसा की टीम को 40-37 से हराया। लड़कियों में जींद ने फतेहाबाद को 26-9 से और महेंद्रगढ़ की लड़कियों ने नूहं की टीम को हराया। गजेंद्र फौगाट ने कहा कि मैच में हारो या जीतो पर बास्केटबॉल नहीं हारनी चाहिए। उन्होंने ध्वजारोहण से प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। किलोई को बास्केटबॉल की काशी बताया। इस मौके पर दिवंगत अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल खिलाड़ी शिव कुमार की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी। समारोह में प्रदेश के 22 जिलों से आई टीमों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी। गजेंद्र फौगाट ने कहा कि सरकार की नजर अगस्त में होने वाले स्कॉटलैंड कॉमनवेल्थ व 2028 एलए ओलंपिक्स पर है। इस मौके पर दिल्ली ओलंपिक एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कालिया, दिल्ली बास्केटबॉल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चांद रहन, वरिष्ठ विश्लेषक संजय राठी, संजय संदीप राज भोला व एचसीएस अधिकारी प्रतीक हुड्डा भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें