06-एमडीयू में शारीरिक शिक्षा विभाग के नवनियुक्त खेल निदेशक कुलताज सिंह का स्वागत करते शिक्षक
रोहतक। एमडीयू के शारीरिक शिक्षा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर कुलताज सिंह ने शनिवार को विश्वविद्यालय के खेल निदेशक का कार्यभार संभाला। प्रो. कुलताज सिंह ने कहा कि खेल कार्यालय के सभी खेल प्रशिक्षकों और शारीरिक शिक्षा के प्राध्यापकों एवं अन्य खेल विशेषज्ञों के सहयोग से खेल क्षेत्र के उत्थान के लिए कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर रामचंद्र जांगड़ा, कपूर सिंह, डॉ. शमशेर कादयान, प्रो. आरपी गर्ग और डॉ. शकुंतला बेनीवाल, प्रो. जितेन्द्र कुमार, डॉ. तेजपाल और डॉ. परम भूषण आर्य अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। संवाद