रोहतक। प्रदेश के पूर्व मंत्री व भाजपा नेता कृष्ण मूर्ति हुड्डा का भैंसरू कला गांव में ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। भाजपा नेता रविवार को गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा क्षेत्र के गांव भैंसरू कलां में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। यहां उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा व उनके पुत्र राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने इस क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया। इसलिए गढ़ी, सांपला व किलोई के लोगों में रोष है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में भूपेंद्र सिंह हुड्डा व उनके पुत्र की हार निश्चित है। वहीं कृष्ण मूर्ति हुड्डा ने क्षेत्र के गांव मोरखेड़ी, नया बांस व भैंसरू कला का दौरा भी किया। इस मौके पर भैंसरू कलां के सरपंच ऋषिराम उर्फ बिन्नी, भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कौशिक, नंबरदार रामअवतार, वेदराम, पहलवान बालकिशन, इंस्पेक्टर शिव कुमार, राजेंद्र व राजेश आदि मौजूद रहे।