24सीटीके15..सैनी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में भगवान कृष्
रोहतक। सैनी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने राधा कृष्ण की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं और गीतों पर जमकर नाचे। स्कूल प्रबंधक रितुराज सैनी ने छात्राओं को श्री कृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने और भगवद गीता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
सैनी ने कहा कि भागवान श्री कृष्ण जीवन के सच्चे पथ प्रदर्शक हैं। उन्होंने सभी को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य नीलम सैनी ने स्कूल प्रबंधक रितुराज सैनी का कार्यक्रम में पहुंचने पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्कूल के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।