फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कृष्ण अखाड़ा खानपुर ने पहलवान नेहा व अंजली को किया सम्मानित

विज्ञापन
16jjrp10- साल्हावास। व्यायामशाला खानपुर में पहलवान नेहा व अंजली को सम्मानित करते हुए आयोजक। स्त
विज्ञापन
साल्हावास। जूनियर विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के 57 किलो भार वर्ग में 9-15 के स्कोर से हंगरी की पहलवान टेरेक को हरा कांस्य पदक विजेता नेहा सांगवान का व्यायामशाला में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह प्रतियोगिता स्पेन के पोंटेवेद्रा शहर में 2 से 6 सितंबर के बीच आयोजित हुई थी।
विज्ञापन

इसी प्रकार उत्तर प्रदेश के हाथरस में आयोजित दाऊजी महिला भारत केसरी व कुमारी प्रतियोगिता में भाग लेकर भारत कुमारी का खिताब जीतने वाली अंजलि गहलावत को भी सम्मानित किया गया। गुरु व व्यायामशाला संचालक कृष्ण पहलवान व कोच सज्जन मंदौला ने बताया कि यह प्रतियोगिता 55 किलो से 65 किलो वर्ग की महिला पहलवानों के लिए आयोजित की गई थी। इसमें अंजली गहलावत ने भारत कुमारी का खिताब जीतकर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर व्यायामशाला समिति के प्रधान रामपाल साहब, कृष्ण पहलवान, कोच सज्जन मंदौला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें