फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आठ जगह चाकू के वार, पुलिस ने नहीं जोड़ी जानलेवा हमले की धारा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कबूलपुर गांव में शुक्रवार शाम को ड्यूटी पर आ रहे युवक पर चाकू से आठ जगह वार किया गया, लेकिन केस के अंदर पुलिस ने जानलेवा हमले की धारा 307 नहीं जोड़ी है। इससे नाराज परिजन एसपी से मिलेंगे। उधर, जांच अधिकारी का कहना है कि डॉक्टर की राय व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जरूरत पड़ने पर नई धारा जोड़ी जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक घायल युवक जवाहरलाल ने दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार शाम करीब सवा छह बजे बाइक पर घर से आईएमटी स्थित कंपनी में ड्यूटी पर आ रहा था। रास्ते में गांव के पशु अस्पताल के नजदीक बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों सुनील, चांद व आकाश ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह गिर गया। इसके बाद आरोपी गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर उसके चाचा का लड़का शिवा आया। आरोपी उसे और शिवा को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। शिवा ने उसे पीजीआईएमएस में दाखिल कराया। पुलिस ने आरोपी सुनील, चांद व आकाश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जानलेवा हमले की धारा जोड़ी जाए
घायल जवाहरलाल के मौसी के लड़के कुलदीप का कहना है कि आरोपियों ने आठ जगह चाकू से वार किया। फिर भी पुलिस ने जानलेवा हमले की धारा नहीं जोड़ी। न ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सका।
विज्ञापन

घायल के बयान पर तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। वारदात के बाद रात और शनिवार को गांव में दबिश दी, लेकिन आरोपी गांव में नहीं मिले। साथ ही डॉक्टर की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर नई धारा जोड़ी जाएगी।
विज्ञापन

अशोक कुमार, जांच अधिकारी थाना शिवाजी कॉलोनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें