फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पत्थरों से बने ट्रैक पर दौड़ने से घुटने में आ रही समस्या

Sat, 17 Feb 2024 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
डॉक्टर हरमिंद्र । संवाद
विज्ञापन
रोहतक। पत्थरों और सीमेंट से बने ट्रैक पर कूदना, दौड़ना, रस्सी कूद करने से घुटने में 40 की उम्र पार करते-करते समस्या आ रही है। चप्पल, सेंडिल, लेदर के जूते या सामान्य जूतों पर टहलने, कसरत करने से पैरों के जोड़ों में दर्द की समस्या हो रही है।
विज्ञापन

सामान्य अस्पताल के वरिष्ठ हड्डी शल्य चिकित्सक ने बताया कि घुटने में दर्द की समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है। टहलना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। मिट्टी या घास के मैदान पर रोजाना आधे घंटे की सैर शरीर को निरोग रखने में मदद करती है। योगाभ्यास जैसे कि अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, प्राणायाम आदि करने से भी शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। वहीं कसरत घर में अनावश्यक बिना ट्रेनिंग के अत्यधिक वजन उठाने से शरीर के जोड़ों में दर्द की समस्या आ जाती है।

कसरत के दौरान फोम वाले जूते पहनें
हार्ड ट्रैक पर ऊंचे, चौड़े और नरम फोम वाले जूते पहनकर ही वर्कआउट, टहलना, दौड़ना, कूदना चाहिए। महिलाओं में पुरुषों की तुलना में जाेड़ों के दर्द की समस्या ज्यादा रहती है। महिलाओं को कैल्शियम और विटामिन डी के सप्लीमेंट लेने चाहिए। प्रोटीनयुक्त भोजन करना चाहिए।
विज्ञापन

यह न करें व्यस्क

बार-बार सीढि़यां न चढ़ें, चौकड़ी मारकर जमीन पर न बैठें, फास्ट फूड, फैटी फूड का सेवन न करें। जिम में जरूरत से ज्यादा न वजन न उठाएं। घुटनों में समस्या आने का एक कारण बढ़ता वजन भी है। जिम में जरूरत से ज्यादा वेट लिफ्टिंग, लेग प्रेस में ज्यादा भार और अनावश्यक मांसपेशियों पर दबाव देने और नियम से कसरत न करने से भी जोड़ों में दर्द की समस्या आ सकती है। शुगर के मरीज हर हाल में वजन न बढ़ने दें और जिम जाने की बजाय नियमित योगाभ्यास करें।
केस : 1
रुपया चौक निवासी 38 वर्षीय बलबीर पिछले साल घुटने में दर्द से परेशान होकर इलाज कराने आया था। एक्सरे भी किया गया। सोशल मीडिया पर रील्स बनाने के चक्कर में जल्दी वजन घटाने में सड़कों पर दौड़ना, कसरत करना और कम खाना शुरू कर दिया। अधिक वजन उठाने और सीमेंट के ट्रैक पर रस्सी कूद से ऑस्टियो अर्थराइटिस की समस्या आ गई है।

केस : 2

सुखपुरा चौक निवासी 14 वर्षीय जीशान ने बढ़ते वजन से परेशान होकर मनमर्जी से कसरत करना शुरू कर दिया। 41 की उम्र में आकर एकाएक घुटने की समस्या से परेशान होकर इलाज कराने पहुंचा। एक्सरे के बाद ऑस्टियो अर्थराइटिस की समस्या का पता लगा। दो हड्डियों के बीच का कुशन घिस जाने से, हड्डियां एक दूसरे को रगड़ने लगती हैं, जिससे दर्द होता है।
वर्जन

जब घुटने की मांसपेशियां, लिगामेंट और टेंडन से अधिक काम कराया जाता है तो घुटने में दर्द, जकड़न और अन्य लक्षण विकसित होने लगते हैं। टेंडोनाइटिस और बर्साइटिस कुछ ऐसी ही स्थितियां हैं, जो घुटने के अधिक प्रयोग से जुड़ी होती हैं। यह समस्या उन लोगों में भी देखी जाती है, जो लंबे समय से वर्कआउट पर नहीं थे और अचानक से एक्टिविटी शुरू करते हैं। ऐसे में जोड़ों पर दर्द व्यस्कों में आम बात है।
विज्ञापन


-डॉ. हरमिंद्र सिंह, ऑर्थोपेडिक सर्जन, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें