31...पकड़ो कहीं चली न जाए...रोहतक के अखिल भारतीय जाट शर्मा स्मारक महाविद्यालय में अंतर महाविद्य
रोहतक। इंटर कॉलेज महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में किशोरी कॉलेज रोहतक ने प्रथम, टीकाराम कॉलेज सोनीपत ने द्वितीय व जाट कॉलेज रोहतक ने तृतीय स्थान हासिल किया। जाट कॉलेज में आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि खेल निदेशक डॉ. शकुंतला बेनीवाल ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। इस अवसर पर एमडीयू की टीम का भी चयन किया गया। इसमें 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुमन, डॉ. मनीषा, डॉ. नितिश, डॉ. सुंदर श्रीवास्तव व डॉ. मनीष मौजूद रहे। संवाद