रेवाड़ी। जिला बागवानी अधिकारी डॉ. मनदीप यादव के नेतृत्व में किसान क्लब के सदस्यों ने नवनिर्वाचित रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। प्रगतिशील किसान यशपाल खोला ने बताया कि विधायक से खेती के मुद्दे पर चर्चा की और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विचार किया गया। जीत के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही प्राकृतिक सब्जियों का बैग भेंट किया। इस दौरान विधायक के पुत्र निशांत यादव ने कृषि के क्षेत्र में काम करने के लिए आश्वस्त किया। इस मौके पर रामनिवास बैरियावास, वेदप्रकाश शर्मा, राजेंद्र यादव, दयाकिशन, हरिकिशन सैनी मौजूद रहे।