फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरण कंबोज बनीं सुपवा की रजिस्ट्रार

विज्ञापन
रोहतक। सुपवा रजिस्ट्रार किरण कंबोज। - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
पंडित लख्मीचंद स्टेट यूनिवर्सिटी आफ परफोर्मिंग ऐंड विजुअल आर्ट्स को नया कुलसचिव मिल गया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति सत्यदेव नारायण आर्य ने पंजाब के जीरकपुर की किरण कंबोज को विवि कुलसचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में पत्र जारी करते हुए तुरंत कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। नवनियुक्ति कुलसचिव किरण कंबोज ने मंगलवार को अपना पदभार संभाल लिया। कुलसचिव ने जिम्मेदारी संभालने के साथ विवि के शिक्षकों व अधिकारियों की बैठक ली। यहां उनके साथ चर्चा कर विवि की जानकारी ली व जरूरी निर्देश जारी किए। इससे पूर्व स्टाफ से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें