फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: किरन ने पहली बार तो मंजीत ने 54वीं बार किया रक्तदान

विज्ञापन
03सीटीके05-मुख्य अतिथि का स्वागत करते चाइल्ड वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्य। स्रोत : फाउंडेशन
विज्ञापन
रोहतक। चाइल्ड वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से गांव कन्हेली के शहीद सुरेश कुमार राजकीय माध्यमिक विद्यालय में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें 135 लोगों ने रक्तदान किया। गांव कन्हेली के 8 युवाओं का राज प्रतीत अधिकारी के लिए चयन हुआ है, उनको चाइल्ड वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया गया। कप्तान महावीर सिंह ढिल्लो और एचएसआईडीसी भिवानी के मुख्य प्रबंधक कुलदीप सिंह कादयान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। रक्तदाताओं को हेलमेट वितरित किए। किरन ने पहली बार व मंजीत ने 54वीं बार रक्तदान किया। मुख्य अतिथि का दिलावर सिंह ठेकेदार, दलेल सिंह, वकील अशोक कुमार, कप्तान दिलबाग सिंह व सुरेंद्र सिंह ने स्वागत किया। इस आयोजन के संयोजक वकील पवन पावड़िया, उप प्रधान राकेश दहिया, सचिव रणजीत, पत्राचार प्रभारी विक्रम जीत, अजय व जितेंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें