फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ब्रेन डेड मरीज की माैत से किडनी का प्रत्यारोपण रुका

Sat, 29 Aug 2026 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पंचकूला के चंडीमंदिर स्थित अस्पताल में भर्ती ब्रेन डेड मरीज के परिजनों ने अंगदान का निर्णय लिया था। इसके तहत एक किडनी को पीजीआई रोहतक को आवंटित किया गया था। शुक्रवार देर रात भर्ती मरीज की माैत हो जाने से अब किडनी का प्रत्यारोपण रुक गया है। सूत्रों से पता चला है कि अंगदाता मरीज आर्मी में सूबेदार के पद पर तैनात थे। ग्रीन काॅरिडोर बनाए जाने की सूचना पर पुलिस हाई अलर्ट पर थी। जरूरतमंद मरीज तक किडनी को सुरक्षित व तय समय पर पहुंचाने के लिए पंचकूला से रोहतक तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाना था जो रद्द हो गया। डीजीपी खुद इसकी माॅनिटिरिंग कर रहे थे। स्वास्थ्य विज्ञान विवि के कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने बताया कि यह ग्रीन कॉरिडोर कई जिलों से होकर गुजरना था। यह संपूर्ण प्रक्रिया सोटो हरियाणा के नोडल अधिकारी डॉ. सुखबीर सिंह के नेतृत्व में आयोजित की जानी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें