रोहतक। जाट कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन वीरवार को किया गया। इस कार्यक्रम में खुशी रोज को मिस फ्रेशर और निशांत को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामेंदर हुड्डा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बीजेएमसी प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का वरिष्ठ विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। विभागाध्यक्ष डॉ. जसमेर सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। संवाद