26jjrp06- साल्हावास।प्रतियोगिता जीतने के बाद बिरोहड़ गांव की बेटियां कोच के साथ। फोटो-संवाद
साल्हावास। गांव भिंडावास में हुए स्कूल खेलों में बिरोहड़ की बेटियों ने सभी ब्लॉक की टीमों को हराते हुए खो-खो में अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 में पहला स्थान हासिल किया। इससे पहले भी सीएम कप टूर्नामेंट में भी बिरोहड की इन्हीं बेटियों ने जोन लेवल पर सिल्वर मेडल प्राप्त किया था। गांव में पहुंचने पर सभी बेटियों का स्वागत किया। यह सभी बेटियां पिछले तीन साल से राजकीय स्कूल बिरोहड़ में कोच नवीन कुमार और कोच मंदिर धनकर की देखरेख में खेल के कौशल सीख रही हैं। मौके पर डीपी विजयपाल सहरावत, टीम की इंचार्ज राजबाला ने बताया कि हिसार में होने वाले स्कूल राज्य खेलों में खिलाड़ी स्वर्ण पदक जीतकर लाएंगे।