संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। खेलो इंडिया के विभिन्न खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए राहत भरी खबर है। अब सरकारी नौकरियों में खेल काेटे के माध्यम से भर्तियों में खेलो इंडिया के पदक विजेताओं को वरीयता दी जाएगी।
अब तक अतंरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी की ओर से जारी आदेश में खिलाड़ियाें की भर्ती, प्रोन्नति के दिशा-निर्देशों में संशोधन कर, इनमें खेलो इंडिया के पदक विजेताओं को भी शामिल कर लिया गया है। खिलाड़ियों को खेलों के प्रति बढ़ावा देने के लिए सरकार ने यह निर्णय लिया है। पदक जीत कर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है।
खेलो इंडिया में उषा ने वेट लिफ्टिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। उषा का कहना है कि सरकार ने खिलाड़ियों के लिए अच्छा प्रावधान किया है। हम सरकार के इस फैसले से खुश है। हमारी सरकार से बस यही अपील है कि इस फैसले को जल्द लागू किया जाए। इससे खिलाड़ियों काे सुविधा मिलेगी।