नकल रहित परीक्षा मुहित के तहत निजी स्कूल के बाहर बच्चों को समझाते कैप्टन जगबीर मलिक। विज्ञप्ति
रोहतक। बोर्ड परीक्षा नकल रहित कराने के लिए सर्व खाप मैदान में आ गई है। इसी कड़ी में सर्व खाप प्रतिनिधियों ने परीक्षा केंद्र के बाहर पहुंच कर विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों से बातचीत कर नकल पर अंकुश लगाने में सहयोग का आह्वान किया।
सर्व खाप प्रवक्ता कैप्टन जगबीर मलिक ने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को नकल की प्रवृत्ति से दूर रखने का प्रयास शुरू किया गया है। इसके तहत सर्व खाप पंचायत, ग्राम पंचायतों के साथ मिलकर बच्चों को नकल रहित परीक्षा के लिए प्रेरित कर रही है। अभिभावकों से भी सर्व खाप ने अनुरोध किया है कि वे अपने बच्चों को परीक्षा में नकल से दूर रहने की शिक्षा दें। नकल एक अनैतिक कार्य व सामाजिक बुराई है। इससे युवा मेहनत से दूर और शॉर्ट कट सफलता चाहते हैं। नकल चोरी और भ्रष्टाचार की नींव है। गोहाना रोड स्थित स्कूलों में बने परीक्षा केंद्रों का दौरा किया गया। यहां केंद्रों के बाहर छात्र-छात्राओं को नकल रहित परीक्षा के लिए प्रेरित किया। बच्चों की ओर से भी सकारात्मक जवाब मिला।
मलिक खाप प्रतिनिधि राजवीर सिंह ने छात्र छात्राओं को नकल रहित परीक्षाओं के लिए मेहनत करने पर जोर देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चे मेहनत करके परीक्षा में उत्तीर्ण होते हैं तो जीवन में सफलता जरूर मिलती है।