फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: केजरीवाल की गिरफ्तार की निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी हरियाणा राज्य कमेटी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी करने पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की निंदा की है। राज्य सचिव सुरेंद्र सिंह ने कहा तानाशाहीपूर्ण कार्रवाई से स्पष्ट हो गया है, मोदी सरकार अपने स्वयं के भ्रष्ट आचरण, चुनावी बांड विवरणों के उजागर होने और जनविरोधी कार्यों से लोगों के बीच बढ़ते मोहभंग से घबरा गई है। इसलिए बदले की भावना से विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार किए जाने वाले इंडिया मंच के दूसरे मुख्यमंत्री हैं। इससे पहले झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया गया है। भाजपा ने भारतीय संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगामी चुनावों में भाजपा को हराने के लिए प्रतिबद्ध सभी विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया है, जबकि जो लोग भाजपा में शामिल हुए हैं उन्हें सुरक्षा, पुरस्कार और संरक्षण दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें