फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसवाईएल नहर का निर्माण करवाने की शपथ लें केजरीवाल और मान : जयहिंद

विज्ञापन
सेक्टर 6 ​स्थित बाग में पत्रकारों से बातचीत करते नवीन जय हिंद। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। एसवाईएल मामले पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय लागू होना चाहिए। इसके साथ ही नहर का निर्माण करवाने की शपथ लेकर ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान को रोहतक पहुंचना चाहिए। यह बात सामाजिक कार्यकता नवीन जयहिंद ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित बाग में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रविवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों को शपथ दिलवाने के लिए पुराना आईटीआई मैदान में पहुंचेंगे। यहां वह भी एसवाईएल के मुद्दे को लेकर प्रश्न करने के लिए पहुंचेंगे। जयहिंद ने कहा कि एसवाईएल के मुद्दे से हटने के लिए उन्हें विदेश से धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने सवाल किया कि सीएम भगवंत मान एसवाईएल नहर का निर्माण क्यों नहीं कर रहे हैं, हरियाणा को उसके हक का पानी क्यों नहीं दे रहे हैं। मुख्यमंत्री क्या सुप्रीम कोर्ट से बड़े हैं। केजरीवाल कह रहे हैं कि एसवाईएल नहर की जरूरत ही नहीं है। भगत सिंह और बाबा साहेब आंबेडकर की फोटो लगाने वाले अब संविधान को मानते भी हैं या नहीं यह शपथ में बताकर जाएं।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश का जिक्र करते हुए कहा कि कहा कि 2002, 2004, 2016, 2023 के आदेश के बावजूद हरियाणा को एसवाईएल के हक का पानी नहीं मिल रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार एसवाईएल नहर के निर्माण की जिम्मेदारी पंजाब सरकार की बनती है। पंजाब के मुख्यमंत्री के मना करने के बाद यह जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। हरियाणा सरकार केंद्र सरकार के सामने इस मुद्दे को रखे।
विज्ञापन


एसवाईएल के नाम पर 21 हजार दीये बांटेंगे
जयहिंद ने कहा कि वह समर्थकों सहित रविवार को सुबह राजीव गांधी खेल स्टेडियम के सामने एकत्रित होंगे। यहां से प्रदर्शन करते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यस्थल तक जाएंगे। यहां पर वह अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान से सवाल पूछेंगे। साथ ही वह दीपावली पर 21 हजार दीये एसवाईएल के नाम बांटेगे।

एसवाईएल का पानी दें तो केजरीवाल और मान का बनवाएंगे मंदिर
वहीं दिल्ली सीएम के विरोध में शहर में पोस्टर लगाए जाने पर जयहिंद ने कहा कि जिन लोगों ने यह किया है वह सही है, क्योंकि हरियाणावासियों को हक नहीं देंगे तो उनका मंदिर कौन बनाएगा। अगर अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान एसवाईएल के पानी को देने की बात कहें तो उनका मंदिर में खुद बनवाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें