फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अहोई अष्टमी का व्रत रख की संतान की खुशहाली की कामना

Fri, 25 Oct 2024 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
24jjrp13- साल्हावास। खानपुर कलां में अहोई अष्टमी के व्रत के दौरान कहानी सुनने जाती महिलाएं। फोट
विज्ञापन
साल्हावास। क्षेत्र के गांव खोरडा, खानपुर, गोरिया, धनिरवास, साल्हावास, सासरोली, बिरोहड़ में अहोई अष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। संतान की दीर्घायु, उन्नति व सुख-समृद्धि के लिए गुरुवार को महिलाओं ने अहोई अष्टमी का व्रत रखा।
विज्ञापन

महिलाओं ने इस अवसर पर पारंपरिक अनुष्ठान के साथ अहोई माता की कथा का गुणगान किया। कथा सुनकर अपना व्रत पूर्ण किया। परंपरा के अनुसार महिलाओं ने तारे दिखाई देने के बाद अहोई माता की पूजा अर्चना की। कई स्थानों पर महिलाओं ने एकत्र होकर सार्वजनिक रूप से पूजा अर्चना भी की। अहोई अष्टमी को लेकर बाजारों में खूब चहल-पहल रही। महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। बच्चों ने भी अपनी माताओं को उपहार भेंट किए।
कामकाजी महिलाओं ने सुबह ड्यूटी होने पर दोपहर बाद और शाम की ड्यूटी होने पर दोपहर से पहले कथा सुनी। उन्होंने ड्यूटी से पहले समय का तालमेल बैठाकर अहोई माता का पूजन किया। अध्यापिका ज्योति ने बताया कि परिवार के साथ ड्यूटी भी बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें