28सीटीके03 इंटर स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता में मैच खेलते खिलाड़ी। स्रोत स्कूल
रोहतक। इंटर स्कूल बैडमिंटन दो दिवसीय प्रतियोगिता का शनिवार को शुभारंभ हुआ। जिले के 12 स्कूलों ने प्रतियोगिता में बढ-चढ़कर भाग लिया। अंडर-11 लड़कों में कवंरजीत सिंह ने पहला, दीपांशु गुलिया ने दूसरा व रुद्रा शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियाें में प्राशी अहलावत ने पहला, नायशा ने दूसरा व वाणी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य डाॅ. सुमित शर्मा ने शजैम टीम के साथ मिलकर इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी विद्यालयों से आए खिलाड़ियों का अभिवादन किया व निरंतर खेलों में भाग लेते रहने के लिए प्रेरित किया। यह प्रतियोगिता एसआरएस पब्लिक स्कूल आईएमटी कैंपस दिल्ली रोड में आयोजित की गई।