कनीना। मथुरा में आयोजित होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में कनीना के प्रवक्ता सचिन शर्मा को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया है। यह सेमिनार गोपाल किरण समाज सेवी संस्था जीएलए विश्वविद्यालय मथुरा एवं बृजकला साहित्य अकादमी मथुरा के संयुक्त तत्वावधान में 5 दिसंबर को जीएलए यूनिवर्सिटी मथुरा परिसर में आयोजित होगा। इस अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में देश-विदेश के सुप्रसिद्ध शिक्षाविद, सामाजिक चिंतक, रंगकर्मी, सामाजिक कार्यकर्ता और राष्ट्रवादी चिंतन से जुड़े व्यक्तित्व शामिल होंगे। संवाद