फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कमला नगर के युवक से कमीशन का झांसा देकर ठगे साढ़े 35 हजार

Mon, 18 Mar 2024 11:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के कमला नगर के युवक को कमीशन का झांसा देकर गिरोह ने साढ़े 35 हजार रुपये ठग लिए। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में आशीष कुमार ने बताया कि 16 मार्च को उसके पास फोन पर एसएमएस आया। बतायागया कि आप टेलीग्राम चैनल पर जाकर पैसे कमा सकते है। एक बार उसे 210, दूसरी बार 480 रुपये का कमीशन दिया गया। इसके बाद कहा कि अगर 7 हजार रुपये निवेश करते हैं तो 8 हजार रुपये मिलेंगे। उसने निवेश किया तो अकाउंट फ्रिज कर दिया। बोले, पहले 28 हजार रुपये देने होंगे। इसके बाद भी राशि नहीं दी। इस तरह उसके साढ़े 35 हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें