फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कमल गिरोत्रा ने महिला प्रदेशाध्यक्ष का किया स्वागत

विज्ञापन
15jjrp13- भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रिचा पाहवा का स्वागत करते मनोनीत पार्षद कमल गिरोत
विज्ञापन
झज्जर। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रिचा पाहवा ने कहा कि सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई प्रकार की योजनाएं चला रही है। हम सभी का भी कर्त्तव्य बनता है कि सरकार की योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचे और हर व्यक्ति को इसका लाभ मिले। वह मनोनीत पार्षद कमल गिरोत्रा के निवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बात कर रही थी। इस दौरान मनोनीत पार्षद कमल गिरोत्रा ने उनका स्वागत किया। प्रदेशाध्यक्ष रिचा पाहवा ने कहा कि सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ाया है और अब झज्जर जिले की ही लगभग 67 हजार से अधिक महिलाओं को इसका लाभ मिलने जा रहा है। इसी प्रकार से महिलाओं के लिए अन्य कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत हो रही है। इसमें भी सभी कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर भाग लें। मनोनीत पार्षद कमल ने कहा कि हर कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगा। इस अवसर पर हितेंद्र गुज्जर, प्रवीन गर्ग, सोमवती जाखड़, मानव गिरोत्रा, नीरज भगत, देवेंद्र सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें