रोहतक। रोहतक-लाहली रेलवे स्टेशन के बीच रविवार को कालिंदी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। उसकी शनाख्त नहीं हो पाई। एसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि रोहतक-लाहली ड्रेन नंबर आठ के रेलवे पुल पर करीब 75-80 साल के व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पड़ताल की तो पता चला कि वह रेल पटरियां पार कर रहा था, तभी कालिंदी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई।