फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नूंह जेल में बंद काला ने मांगी थी शराब ठेकेदार से रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नूंह जेल से शहर के शराब ठेकेदार से रंगदारी मांगी गई है। सीआईए द्वितीय ने कार्रवाई करते हुए जेल से मकड़ौली कलां निवासी राकेश उर्फ काला को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

साथ ही मोखरा निवासी विजय व तिलक नगर निवासी अश्वनी को भी काबू किया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी अदालत में पेश किए, जहां से काला को पांच तो दो अन्य आरोपियों को 4 दिन के रिमांड पर लिया गया।
सीआईए द्वितीय प्रभारी आजाद नैन ने बताया कि शहर के शराब ठेकेदार अमित ने छह जून को अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दी थी कि उसे दोपहर करीब 12 बजे फोन आया। कॉल करने वाले ने कहा कि वह राकेश उर्फ काला बोल रहा है। शराब के ठेके को सही ढंग से चलाना है तो उसे मंथली दे, नहीं तो एक माह में जान से मरवा दूंगा। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी राकेश उर्फ काला को नूंह जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने तिलक नगर निवासी अश्वनी को फोन किया। इसके बाद अश्वनी व मोखरा निवासी विजय के माध्यम से शराब ठेकेदार अमित को कॉल की। अमित वकील भी है।
विज्ञापन


तीनों आरोपियों को आपराधिक रिकाॅर्ड
पुलिस के मुताबिक राकेश उर्फ काला के खिलाफ हत्या व धोखाधड़ी सहित चार केस दर्ज हैं। जबकि आरोपी विजय के खिलाफ हत्या, लूट व डकैती सहित तीन केस व आरोपी अश्वनी के खिलाफ हत्या, स्नैचिंग, एनडीपीएस एक्ट सहित चार केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें