9-कोच राजेश के साथ कैलाश। स्रोत : कोच
रोहतक। हरियाणा ओलंपिक गेम्स में रोहतक के कैलाश ने 100 और 200 मीटर दौड़ में भाग लेते हुए दो रजत पदक जीते हैं। यह प्रतियोगिता गुरुग्राम में 2 से 8 नवंबर तक आयोजित की जा रही है। कोच राजेश ने बताया कि कैलाश खरैंटी गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने विजेता खिलाड़ी को बधाई दी।