फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 1 नवंबर से खुल सकता है कच्चा बेरी रोड रेलवे क्रॉसिंग

Tue, 24 Oct 2023 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बहु प्रतीक्षित कच्चा बेरी रोड एलिवेटेड रेलवे क्रॉसिंग फ्लाईओवर का कार्य 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है। फ्लाई ओवर पर डलने वाले स्लैब का कार्य भी पूरा हो चुका है। फिलहाल ब्रिज को फाइनल टच देने का कार्य जोरों पर चला हुआ है। रेलवे की तरफ से होने वाला सर्वे भी पूरी तरह से पूरा हो चुका है। अधिकारियों की मानें तो 1 नवंबर से इस रेलवे क्रॉसिंग को आमजन के लिए पूरी तरह से खोल दिया जाएगा। 30 हजार से ज्यादा की आबादी को इसका फायदा मिलने वाला है।
विज्ञापन

जनवरी 2019 में फ्लाईओवर का शिलान्यास किया गया था और इसे मार्च 2021 तक पूरा होना था, लेकिन रेलवे की ढिलाई के चलते यह अधर में लटका रहा। अब इसके निर्माण होने से रोजाना हजारों शहरवासियों को लाभ मिलेगा। खासतौर पर रेलवे स्टेशन की ओर से नई सब्जी मंडी जाने के लिए रास्ता छोटा हो जाएगा। इसके अलावा आंबेडकर चौक, हिसार रोड, भिवानी रोड की ओर से आने वाले वाहन चंद मिनटों में नई अनाजमंडी, सुनारिया चौक पहुंच जाएंगे। वर्तमान में बाईपास से लंबा चक्कर लगाकर वाहनों को जाना पड़ता है। आसपास में बनी कॉलोनियों के प्रतिनिधियों की ओर से कई बार निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए मांगपत्र भी सौंपे गए। पूर्व मंत्री से लेकर रेल मंत्रालय तक इसके निर्माण के लिए पत्र लिखे गए। तब जाकर इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ। बोस्टि्रंग गार्डर को रखने के लिए एक महीने तक ट्रेनों को रद्द रखा गया था। तब जाकर इसके निर्माण कार्य को फाइनल टच दिया गया है।
एक नजर में फ्लाईओवर

-एलीवेटेड रोड से फल-सब्जी-अनाज मंडी तक 910 मीटर

-करीब 250 मीटर लंबा रोड स्टेशन तक बना

-फ्लाईओवर व लैग रोड बनाने की लागत 29.70 करोड़
-फ्लाईओवर 22 पिलर पर जबकि लेग रोड चार पिलर पर

-बोस्टिक स्टील ब्रिज की लागत लगभग 13 करोड़ रुपये

कच्चा बेरी रोड फ्लाईओवर को 1 नवंबर से खोलने की पूरी संभावना है। फिलहाल पुल पर फाइनल टच दिया जा रहा है। स्लैब का कार्य भी पूरी तरह से हो चुका है। जल्द इसे खोलने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राहुल चहल, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें