फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबूलपुर तिहरा हत्याकांड : रिमांड अवधि पूरी, आरोपी को आज अदालत में पेश करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कबूलपुर गांव में तीन बच्चों की हत्या के आरोपी पिता सुनील से पुलिस ने रेलवे स्टेशन से बाइक और घर के अंदर से सल्फास की पुड़िया बरामद की है। अब सोमवार को पुलिस आरोपी को तीन दिन के रिमांड के बाद अदालत में पेश करेगी। उधर, चौथी बेटी हिना की हालत खतरे से बाहर है।पुलिस रिकार्ड के मुताबिक कबूलपुर निवासी सुमन ने शिकायत दी थी कि उसका पति सुनील फर्नीचर काम करता है, जबकि वह दिहाड़ी पर जाती है। मंगलवार सुबह उसका पति सुनील काम पर चला गया। वह भी खेत में धान झाड़ने (फसल निकालने की प्रक्रिया) चली गई थी। दोपहर पता चला कि उसकी बेटी लिशिका, हिना, दीक्षा और बेटे देव की तबीयत बिगड़ गई है। वह घर पहुंची और चारों को पीजीआई में दाखिल कराया, जहां लिशिका, दीक्षा व देव की मौत हो गई। जबकि हिना का अब तक उपचार चल रहा है। हिना ने जज के सामने बयान दर्ज कराए कि उसके पिता सुनील कुमार ने ही चारों बच्चों को जहरीला पदार्थ दिया है। जबकि पत्नी ने पुलिस को बताया कि कर्ज ज्यादा होने के कारण उसके पति ने यह कदम उठाया है। पुलिस ने आरोपी को जयपुर से तीन बच्चों की हत्या व चौथे बच्चे की हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश की तीन दिन के रिमांड पर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें