फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग आरोपी की पेशी, अब सुनवाई 4 को

Wed, 23 Dec 2015 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाली युवती गैंगरेप और हत्या के मामले में सात दोषियों को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद मंगलवार को नाबालिग आरोपी की भी पेशी हुई।
विज्ञापन


नेपाली मूल के आरोपी को यहां जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया। अगली सुनवाई के लिए 4 जनवरी की तारीख मुकर्रर की गई है।

आरोपी के वकील मोहित वर्मा ने बताया कि नाबालिग का अभी गुनाह कबूल करने का कोई विचार नहीं है। गौरतलब है कि नेपाली युवती गैंगरेप और हत्या मामले में नेपाली मूल का किशोर एकमात्र नाबालिग आरोपी है। बता दें कि जघन्यतम मामलों में नाबालिग आरोपी को लेकर अगर नया कानून भी बनता है तो भी नेपाली नाबालिग को पुराने कानून के हिसाब से सजा सुनाई जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें