रोहतक। शहर के प्रताप मोहल्ला गनेरी वाली गली में नर्सिंग कॉलेज के जूनियन प्रोफेसर को एक महिला ने अपनी सहेलियों के साथ मिलकर बीच बाजार पीटा। आरोप है कि इस दौरान महिला व उसकी सहेलियों ने पर्स से 50 हजार रुपये निकाल लिए। मारपीट की वजह गली से गुजरते समय गली में खुला दरवाजा बंद कराने के लिए महिला को टोकना बताया जा रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में किला रोड प्रताप मोहल्ला गनेर वाली गली निवासी हर्षबाला ने कहा है कि वह रविवार सुबह करीब 11:30 पर नर्सिंग कॉलेज जाने के लिए अपनी स्कूटी से निकली थी। इस दौरान गली में रहने वाली सुषमा ने अपने घर का दरवाजा गली में खोला हुआ था। इसलिए उसे गेट बंद करने के लिए कहा। इतना कहते ही महिला का बेटा गौरव, सोनिया, पूजा व उसकी सहेली वहां आ गए। इन्होंने गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। उनसे बचकर किसी तरह स्कूटी लेकर निकली तो वे पीछे-पीछे बाजार में आ गए। यहां बीच बाजार स्कूटी से गिराकर लात घूंसों से बुरी तरह पीटा। आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से छुड़ाया और ऑटो से अस्पताल पहुंचाया। इस मारपीट के दौरान दौरान महिला व उसकी सहेलियों ने मेरे पर्स से 50 हजार रुपये निकाल लिए। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।