फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: करंट लगने से कंपनी के जूनियर मैनेजर की मौत

Tue, 08 Jul 2025 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़। सेक्टर-16, 17 में स्थित एक कंपनी में करंट लगने से जूनियर मैनेजर की मौत हो गई। इस हादसे के लिए परिजनों ने कंपनी प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने सोमवार की दोपहर 2:15 बजे शव का पोस्टमार्टम कराकर वारिसों को सौंप दिया है। मृतक जयवीर गांव गोच्छी के निवासी थे। यहां एक कंपनी में जूनियर मैनेजर थे। रविवार को उन्हें करंट लगा। इसके बाद अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों ने जयवीर की मौत के लिए कंपनी प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है। बताया जा रहा है कि कूलर की तार लगाते या ठीक करते वक्त यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें