रोहतक। हरियाणा बॉक्सिंग संघ की ओर से आयोजित होने वाली चौथी जूनियर बॉयज एंड गर्ल्स हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 के लिए तैयारी जोरों पर हैं। यह प्रतियोगिता 4 जून से 7 जून 2025 तक साई एनबीए बॉक्सिंग अकादमी, रोहतक में आयोजित की जाएगी। विभिन्न भार वर्गों में प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें 44-46 किलोग्राम भारवर्ग से लेकर 80 किलोग्राम भारवर्ग तक के जूनियर बॉयज और 40-42 किलोग्राम भारवर्ग से लेकर 75 से ज्यादा किलोग्राम भारवर्ग तक की जूनियर गर्ल्स शामिल हैं। प्रत्येक भार वर्ग में एक से अधिक मुक्केबाज की अनुमति नहीं होगी। ड्राॅ 3 जून को दोपहर 2 बजे निकाले जाएंगे। केवल उन्हीं मुक्केबाजों/कोचों को प्रवेश की अनुमति होगी जिनके पास हरियाणा बॉक्सिंग संघ पंजीकरण संख्या होगी। प्रत्येक जिले से एक टीम भाग लेगी। प्रत्येक मुक्केबाज को अपनी मेडिकल रिकॉर्ड बुक, मूल नगर पालिका जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड लाना होगा। संवाद