शहर के सेक्टर-2 स्थित गौरी शंकर मंदिर मे ब्रह्मसमाज सेवा जूडो एकेडमी और गौरी शंकर एजुकेशन सेंटर की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में मुख्यातिथि समिति प्रधान नरेश भारद्वाज व अर्जुन अवॉर्डी जूडो कोच पूनम चौपड़ा ने शिरकत की।
समिति प्रधान नरेश भारद्वाज ने कहा कि ब्रह्म समाज द्वारा उठाया गया यह कदम सराहनीय है। जिसमें बच्चे शिक्षा के साथ-साथ खेलो में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले सकेंगे। शुरूआत पर 20 बच्चों ने डेमो क्लास में भाग लिया। जिसमें आत्मरक्षा के गुर सीखने की ट्रेनिंग दी गई। जूडो गेम के माध्यम से खिलाडी अनेक स्पर्धाओं में भाग ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा मनुष्य के जीवन का सबसे कीमती तोहफा है, जो व्यक्ति के जीवन की दिशा और दशा दोनों बदल देती है और संस्कार मनुष्य के जीवन का सार हैं। इस मौके पर विनोद यादव, महासचिव घनश्याम शर्मा, कोषाध्यक्ष मदन तिवारी, महेश वशिष्ठ, एनआईएस कोच विजय शंकर पांडे, नेशनल कोच ममता शौकीन, पूजा कामरा, भूपेंद्र शर्मा, सलाहकार राजेंद्र शर्मा, मुकेश कौशिक भापड़ोदा, गोविन्द पारिक आदि मौजूद रहे।