फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विटामिन डी व बी-12 की कमी से 25 से 40 की उम्र में जोड़ों का दर्द

विज्ञापन
27सीटीके46..नागरिक अस्पताल की ऑर्थों की ओपीडी में मरीजों को परामर्श करते हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.
विज्ञापन
रोहतक। शरीर को सही पोषक तत्व न मिलने के कारण जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ रही है। यह उम्रदराज व्यक्तियों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि 25 से 40 की उम्र वालों में भी देखने को मिल रही है। कमर दर्द, सर्वाइकल, हाथ-पैर और उंगलियों में दर्द की समस्या लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें दो प्रतिशत मरीजों को सर्जरी की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को ऑर्थो की ओपीडी में करीब 150 मरीज पहुंचे। पिछले दो माह की बात करें तो यहां 6,918 मरीज अपने इलाज के लिए आ चुके हैं। इनमें ज्यादातर की ब्लड रिपोर्ट में विटामिन बी-12 और विटामिन डी की कमी मिली है। एक वयस्क को करीब 2.4 माइक्रोग्राम बी-12 की आवश्यकता होती है। इसका इंजेक्शन महज 30-40 रुपये में बाजार में उपलब्ध है। इसे माह में एक बार लगाने से बी-12 की भरपाई हो जाती है। चिकित्सक से सर्वप्रथम परामर्श लेने के बाद ही इसे लागू करें। इससे जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है। इसके अलावा जीवनशैली में सैर और फाइबर युक्त आहार का सेवन करें।

वजन संतुलित रखें
जोड़ों में दर्द का एक और कारक है। वह वजन बढ़ना है। अधिक वजन घुटने के मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द उत्पन्न कर सकता है। ऐसे में शरीर को संतुलित रखना आवश्यक है। वजन बढ़ने से डायबिटीज का भी खतरा रहता है।
विज्ञापन



फाइबर युक्त आहार को स्थान दें
शरीर में पोषण और विटामिन की पूर्ति के लिए अपने आहार में फल, पत्तेदार सब्जियों को स्थान दें।
गाजर, मूली, खीरा, पपीता, सेब, मौसमी का नियमित सेवन करें।
रागी को भी अपने आहार में शामिल करें।
धूम्रपान का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
वर्जन
विटामिन बी-12 और विटामिन डी की कमी के कारण जोड़ों में दर्द, कमर के निचले हिस्से में दर्द और सर्वाइकल आदि की भी समस्या सामने आ रही है। इसकी कमी से कम उम्र वाले भी प्रभावित हैं। आहार में पोषक तत्वों को जोड़ने के साथ-साथ नियमित व्यायाम करना आवश्यक है।
विज्ञापन

-डॉ. हरमिंद्र, हड्डी रोग विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें