जिलाधीश अजय कुमार ने नगर निगम की सीमा से अनाधिकृत होर्डिंग्स व यूनिपोल्स, अनाधिकृत रैंप, सीढ़ियां, गेट व ब्रेकर हटाने के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत नगर निगम के संयुक्त आयुक्त विजय सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत पुलिस अधीक्षक की ओर से ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ महिला पुलिस सहित पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और पुलिस बल के प्रभारी निरंतर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के संपर्क में रहेंगे।