फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेजेपी का हरियाणा में सूपड़ा साफ होने वाला है, अब राजस्थान में तलाशी जा रही जमीन : हुड्डा

विज्ञापन
हाथ से हाथ जोड़ो अ​भियान के दौरान लोगों से मिलते पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा । विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि वर्ष में 2024 में होने वाले चुनाव में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) का प्रदेश में सूपड़ा साफ होने वाला है, इसलिए ये राजस्थान चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने की बात कह रहे हैं। पूर्व सीएम शुक्रवार को कांग्रेस के ''हाथ से हाथ जोड़ो अभियान'' के तहत अपने विधानसभा क्षेत्र गढ़ी-सांपला किलोई के गांवों में जनसंपर्क कर रहे थे। हुड्डा ने गांव कंसाला, हुमायूंपुर, बखेता, मुंगान, पोलंगी, रुड़की और किलोई में जनसंपर्क अभियान चलाया।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश के पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली को भी नसीहत देते हुए कहा कि सम्मानित पद पर बैठे व्यक्ति को अपनी भाषा पर संयम रखना चाहिए। उन्होंने एक अधिकारी को गुस्से में बाहर भागने की बात कही, यह सही नहीं था। किसी को कोई भी बात गरिमा का ध्यान रखते हुए कहनी चाहिए। हुड्डा ने भाजपा सांसद रतनलाल कटारिया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपनी संवेदना प्रकट की।
कांग्रेस के संगठन पर हुड्डा ने कहा के संगठन से पार्टी जरूर मजबूत होती है और कर्नाटक चुनाव की वजह से संगठन बनाने में देरी हुई है। लेकिन अब जल्द ही संगठन बनकर तैयार हो जाएगा। प्रदेश में 2024 में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है, इसके बाद पहली ही कैबिनेट मीटिंग में जनहित के फैसले लिए जाएंगे और पुरानी पेंशन नीति (ओपीएस)को लागू करने का सबसे पहला काम होगा। भाजपा-जेजेपी सरकार ने प्रदेश के हालात खराब कर दिए हैं। बेरोजगारी का ये आलम है कि चपरासी के पद के लिए भी उच्च शिक्षा ग्रहण कर चुके बच्चे फार्म भर रहे हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस की सरकार आते ही हरियाणा को विकास में देश का नंबर वन राज्य बनाएंगे
उन्होंने कहा कि आज भ्रष्टाचार चरम पर है। एक घोटाले का जिक्र भी खत्म नहीं होता कि दूसरा सामने आजाता है। इसी कड़ी में प्रदेश में नया जमीन घोटाला सामने आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही हरियाणा को एक बार फिर विकास में देश का नंबर वन राज्य बनाना है। किसानों को एमएसपी की गारंटी, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ और युवाओं को पक्की नौकरियां दी जाएंगी। गरीब परिवारों को 100-100 गज के मुफ्त प्लाॅट व मकान, गरीब बच्चों को वजीफा, बुजुर्गों को छह हजार पेंशन, 500 रुपये में गैस सिलिंडर और 300 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें