.मदीना में युवक को रिहा कराने के लिए पंचायत का आयोजन करते ग्रामीण। संवाद
महम (रोहतक)। मदीना के एक युवक को पुलिस ने खन्नौरी सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन से से पकड़ा है। इसी कड़ी में बुधवार को गांव की धीर पाना वाली चौपाल में ग्रामीणों की ओर से पंचायत का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता करतार शास्त्री ने की।
ग्रामीणों ने बताया कि प्रवीन नामक युवक गांव में आरओ का पानी सप्लाई करता है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रवीन खन्नौरी सीमा पर कंबाइन लेने के लिए गया था। उसे वहां से पकड़ा गया है। ग्राम विकास समिति के प्रधान जयभगवान दांगी ने बताया कि सरपंच अंजू शर्मा के पति राजा शर्मा ने जींद एसपी से इस मामले में बात की है। उन्होंने बताया कि 30 से 35 की संख्या में ग्रामीण जींद एसपी से मिलने के लिए जाएंगे। एसपी ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। इस मौके पर मदीना कोरसान के सरपंच पति संदीप दांगी, मदीना प्रथम से शैलेंद्र, पंचायत समिति सदस्य आनंद पहल, ग्राम विकास समिति के उपप्रधान राजबीर, अंकित, कृष्ण, नफे सिंह, विनय मौजूद रहे।
फोटो 03 मदीना में युवक को रिहा कराने के लिए पंचायत का आयोजन करते ग्रामीण। संवाद