एमडीयू में हुई राज्य स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप का रविवार शाम समापन हुआ।चैंपियनशिप में पहलवानों ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। स्पर्धा के 57 किलो ग्राम भार वर्ग में झज्जर का उदित प्रथम, रोहतक का सागर द्वितीय व संदीप तृतीय, 65 किलो में सोनीपत का सौरभ प्रथम, अंजू द्वितीय व फरीदाबाद का नीरज तृतीय, 70 किलो में सोनीपत का अभिजीत प्रथम, झज्जर का साहिल द्वितीय व रोहतक का मनीष तृतीय, 74 किलो वर्ग में पानीपत का सागर जागलान प्रथम, झज्जर का मोहित द्वितीय व हिसार का चंद्रमोहन उपस्थिति रह।
इसके अलावा 79 वर्ग में हिसार का सचिन प्रथम, दादरी का दुष्यंत द्वितीय, पानीपत का सुमित तृतीय, 86 किलो में रोहतक का विक्की प्रथम, सोनीपत का सचिन द्वितीय, झज्जर का प्रथम तृतीय, 92 किलो में गुरुग्राम का अंकित प्रथम, सोनीपत का हिमांशु, जींद का साहित तृतीय, 97 किलो में पानीपत का साहित प्रथम, सोनीपत का विनय व हिसार का रोहित तृतीय, 125 किलो वर्ग में सोनीपत का जोगेंद्र प्रथम, झज्जर का चिराग द्वितीय, हिसार का सुमित तृतीय रहा।