36...नेशनल शटलकॉक चैंपियनशिप में चयनित खिलाड़ी व आयोजक। स्रोत : आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। नेशनल शटलकॉक चैंपियनशिप के लिए हरियाणा की टीम का ट्रायल शनिवार को रोहतक के एसडी पब्लिक स्कूल लाहली में किया गया। इस चयन प्रक्रिया में हरियाणा प्रदेश के कुल 110 खिलाड़ियों ने महिला व पुरुष वर्ग में हिस्सा लिया। अंडर-14 लड़कों में झज्जर के लक्ष्य, मयंक, विजय, दुष्यंत, नितिन, तनुज प्रथम व रोहतक के कुनाल, वंश, मनीष, जतिन दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-11 में रोहतक के परियांशु, अयान, युग, कर्ण, प्रियंन, शोयक्ष प्रथम और हिसार के आयुष, अशांत, शुभम, आशीष, कार्तिक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर लड़कों में झज्जर के दीपअंशु, कार्तिक, रितेश प्रथम, रोहतक के सुमित, अनिकेत, मनीष द्वितीय और रोहतक के अभिनन्दन, वंश, जतिन तृतीय स्थान पर रहे। हरियाणा शटलकॉक संघ के उपाध्यक्ष और स्कूल के निदेशक रित्विक आर्यन ने बताया कि चैंपियनशिप 31 अक्तूबर से 2 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए राज्य की टीम चुनी गई है। इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव कुमार मित्तल व राष्ट्रीय महासचिव सुदेश कुमार मौजूद रहे।