फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताओं की अनदेखी से पिछड़ा झज्जर, कराएंगे विकास : बिरधाना

विज्ञापन
19jjrp24- झज्जर। जनसभा को संबो​धित करते भाजपा प्रत्याशी कप्तान बिरधाना। स्त्रोत- पार्टी
विज्ञापन
झज्जर। झज्जर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कप्तान सिंह बिरधाना ने गांव मुदंसा, अमादलपुर, लडायन, हुमांयुपुर, जमालपुर, ढाणा, धनीरवास और धनिया गांवों का दौरा किया और कमल के निशान का बटन दबाने की अपील की। बिरधाना ने कहा कि झज्जर विधानसभा में अबकी बार कमल खिला दो, उसके बाद विकास कार्यों में पिछड़े झज्जर का तेजी से विकास करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपने पूरे क्षेत्र को विकसित बनाएंगे।
विज्ञापन

वीर भूमि झज्जर का आधुनिकीकरण किया जाएगा और सड़कों का मजबूत जाल बिछाते हुए औद्योगिक नगरी के रूप में विकसित किया जाएगा। भाजपा के संकल्प पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार बनने के बाद हमारी बेटियां स्कूटी पर काॅलेज जाएंगी। हर लाडो को लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। किसानों की सभी 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदा जाएगा। बिरधाना ने कहा कि आपका नुमाइंदा ऐसा होना चाहिए जो आपकी आवाज को पुरजोर तरीके से जनता के बीच में रहकर और विधानसभा में भी उठा सकें। इससे पूर्व गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों ने कप्तान सिंह बिरधाना का जोरदार स्वागत किया और फूल मालाएं पहनाकर आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें