चौधरी बंसी लाल क्रिकेट स्टेडियम हरियाणा के लाहली में बल्लेबाजी करता कैथल का बल्लेबाज। स्रोत: वि
रोहतक। चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम लाहली में खेले गए इंटर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मैच में झज्जर ने कैथल को सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। इस मैच में कैथल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कैथल की टीम 28.3 ओवर में 67 रन पर ऑलआउट हो गई। कैथल की ओर से अनुज ने 15 रन बनाए। झज्जर की ओर से जतिन ने चार, हिमांशु व सौरव ने दो-दो विकेट लिए। इसके जवाब में झज्जर की टीम ने 23.4 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 68 रन बनाकर सात विकेट से मैच जीता। झज्जर की ओर से अभिषेक ने 31 व हर्षित ने 17 रन बनाए। कैथल की ओर से अमित ने दो व पार्थ ने एक विकेट लिया। संवाद