फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: सल्लारा मोहल्ले में ताला तोड़कर दो लाख के जेवरात व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। शहर के सल्लारा मोहल्ले में चोर एक मकान का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात निकाल कर ले गए। परिवार शादी समारोह में गया हुआ था। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक सल्लारा मोहल्ला निवासी कृष्ण ने दी शिकायत में बताया कि वीरवार सुबह करीब नौ बजे वह परिवार सहित शादी में शामिल होने गया था। शाम को पांच बजे घर वापस आया तो मकान के ताले टूटे हुए थे। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का लॉकर तोड़कर चोर सोने की तीन अंगूठी, दो मंगलसूत्र, पुरुष की एक सोने की अंगूठी, दो जोड़ी पाजेब, एक चांदी का मंगलसूत्र, दो जोड़ी चुटकी और 30 हजार रुपये की नकदी निकालकर ले गए। उसने आसपास के लोगों से बातचीत की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें