फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बस में सोनीपत जा रही बोहर की महिला के जेवरात व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। बोहर गांव से प्राइवेट बस में सवार होकर अपने मायके सोनीपत जिले के गांव पांची जा रही पूजा के बैग से वीरवार को किसी ने सोने के गहने और एक हजार की नकदी निकाल ली। पति दीपक ने अर्बन एस्टेट थाने में शनिवार को एफआईआर दर्ज कराई है। बोहर गांव निवासी दीपक ने बताया कि वीरवार सुबह करीब नौ बजे वह पत्नी पूजा को मायके जाने के लिए नए बस स्टैंड पर लेकर गए। उन्हें सोनीपत जाने वाली प्राइवेट बस में बैठा दिया। वह घर आ गए। थोड़ी देर में पूजा का फोन आया कि बैग के अंदर रखे पर्स को किसी ने निकाल लिया है। पर्स में सोने के दो कड़े, गले की कंठी, मंगलसूत्र व 1000 रुपये की नकदी थी। उस समय पत्नी मायके चली गईं और वह अपने स्तर पर छानबीन करने लगे। सुराग न लगने पर शनिवार को अर्बन एस्टेट थाने में लिखित शिकायत दी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें